हमेशा के लिए पिंपल्स के दाग कैसे हटाए | इन 7 कारगर उपायों से हटाएं पिंपल्स के दाग

 पिंपल्स के दाग कैसे हटाए, पिंपल के दाग कैसे हटाए घरेलू उपाय, चेहरे पर पिंपल के दाग कैसे मिटाएं,

पिंपल्स के दाग कैसे हटाए: अगर आप भी अपने चेहरे के काले दाग धब्बे और डार्क स्पॉट से परेशान हो चुके हैं आपके चेहरे की चमक भी जा चुकी है और पिंपल्स और मुहांसों की वजह से आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा दाग धब्बे हो गए हैं तो यकीनन आप पिंपल्स के दाग कैसे हटाए इसके बारे में जानना चाहते होंगे तो अगर यह जानना है तो आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़ें इस पोस्ट में मैं आपको पिंपल्स के दाग हटाने के बहुत ही इफेक्टिव और बहुत ही इंसटेंट रिजल्ट देने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में बताऊंगी।

यह घरेलू नुस्खे आपके चेहरे से पिंपल्स के दाग को हटाने के साथ-साथ आपके चेहरे को चमका देंगे। आप इनका इस्तेमाल सिर्फ 3 से 4 दिन करेंगे तो भी आपको बहुत ही ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सारी चीजें आपको अपने घर पर ही मिल जाएंगी और यहां पर मैं आपको कई सारे तरीके बताऊंगी जिनकी मदद से आप पिंपल्स के दाग हटा सकते हैं।

पिंपल्स के दाग कैसे हटाए
पिंपल्स के दाग कैसे हटाए

पिंपल्स के दाग कैसे हटाए (how to remove pimples scars in hindi)

पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आपको प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना होगा जैसे कि शहद, दही नींबू का रस, संतरा, और चंदन पाउडर या फिर एलोवेरा जेल यह सारी चीजें दाग हटाने में बहुत ज्यादा असरदार है।

लेकिन हर स्किन टाइप के लिए इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से करना पड़ता है इसलिए यहां पर मैं आपको पिंपल्स के दाग कैसे हटाए इसके बारे में विस्तार पूर्वक और अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर किस प्रकार आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें यह भी बताऊंगी इसलिए अब आइए विस्तार से जानते हैं पिंपल्स के दाग कैसे हटाए,

1. आलू से हटाए पिंपल्स के दाग

आलू का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी बनाने में ही नहीं बल्कि अपनी ब्यूटी को और ज्यादा बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं यह एक ही बार में बहुत ही बेहतर रिजल्ट देता है पिंपल्स के दाग हो या फिर फाइन लाइंस की समस्या हो या फिर चेहरे पर कालापन आ गया हो या टैनिंग आ गई हो आपके चेहरे की हर समस्या के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं आलू में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो स्किन को व्हाइट करने के साथ-साथ स्किन को बहुत ही अच्छी तरह से क्लीन भी कर देते हैं।

बनाने और लगाने का तरीका

पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आपको लेना होगा आलू इसे अच्छी तरह से ग्रेट करके इसका रस निकाल लें अब आपको चार चम्मच आलू के रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाना होगा अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप दूध की जगह शहद मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे अपने साफ चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक मसाज करें फिर 20 मिनट इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें यह तरीका आपके चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने में आपकी बहुत मदद करेगा एक दो बार से इस्तेमाल से भी आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

2. चंदन पाउडर से हटाए पिंपल्स के दाग

पिंपल्स के दाग हटाने के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर चंदन पाउडर को पानी में घोलकर इसका लेप लगाना शुरू कर दें तो यह आपके चेहरे की हर समस्या को दूर कर देगा चेहरे के दाग धब्बों को भी दूर कर देगा चंदन पाउडर स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है इसीलिए तो इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में बहुत ज्यादा किया जाता है चंदन पाउडर से दाग धब्बे हटाने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल एलोवेरा जेल के साथ कर सकते हैं।

लगाने का तरीका

पिंपल्स के निशान हटाने के लिए आपको लेना होगा दो चम्मच चंदन पाउडर और इसमें मिलाना होगा तीन चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच गुलाब जल सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने के बाद धो लें। यह आपके चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने में बहुत ज्यादा मदद करेगा और दो से तीन बार के इस्तेमाल से आपको बहुत ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा।

3. नींबू से पिंपल्स के दाग हटाए

पिंपल्स के दाग हटाना हो या फिर चेहरे को निखारना हो या फिर चेहरे पर चमक लाना हो नींबू का इस्तेमाल हर तरीकों से किया जा सकता है। नींबू को बहुत ज्यादा इस्तेमाल क्लींजर के रूप में किया जाता है क्योंकि नींबू स्किन को बहुत ही अच्छी तरह से साफ कर देता है यह न सिर्फ चेहरे से धूल गंदगी को साफ करता है बल्कि दाग धब्बों को भी साफ करके आपके चेहरे को गोरा और बेदाग बना देता है इसलिए विटामिन सी से भरे नींबू का इस्तेमाल पिंपल्स के दाग हटाने के लिए कर सकते हैं।

लगाने का तरीका

नींबू से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए चार चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं दोनों चीजों को अच्छी तरह नींबू के रस में मिला लेने के बाद इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर लगाएं और पिंपल के निशान पर भी लगाएं। अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल है तो भी आप इसे लगा सकते हैं लेकिन आपकी स्किन सेंसिटिव हो तो इसे पैच टेस्ट करने के बाद ही लगाएं। 20 मिनट के बाद नार्मल पानी से इसे धो लें। यह आपके चेहरे से दो से तीन बार के इस्तेमाल से ही दाग धब्बों को दूर कर देगा।

4. दही से पिंपल्स के दाग हटाएं

पिंपल्स का दाग हटाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं दही में विटामिन सी लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह चेहरे को निखारने के साथ-साथ चेहरे को सॉफ्ट और कोमल बनाने में मददगार होती है अगर दाग धब्बे या पिंपल की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती हैं। इसीलिए दही का इस्तेमाल चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है रोजाना 15 मिनट तक चेहरे पर दही लगाना भी फायदेमंद होता है।

लगाने का तरीका

दही से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आपको लेना होगा दो चम्मच दही आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और सूखने के बाद या फिर 25 मिनट के बाद धो लें इस फेस पैक को रोज लगा सकते हैं इसे लगाते रहने से आपके चेहरे के दाग धब्बे झाइयां झुर्रियां गायब हो जाएंगे।

5. टमाटर से हटाए पिंपल्स के दाग

पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आप टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं टमाटर में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज और विटामिन सी के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो चेहरे के फाइन लाइंस दाग धब्बों को पिगमेंटेशन को हटाकर चेहरे को काफी ज्यादा लाइट और फ्लोलेश बनाने में आपकी बहुत ज्यादा हेल्प कर सकते हैं।

लगाने का तरीका

पिंपल्स के दाग धब्बे हटाने के लिए आपको लेना होगा तीन चम्मच टमाटर का रस और फिर इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच हल्दी मिला ना होगा सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने के बाद धो लें। यह फेस पर आपके चेहरे से दाग धब्बों को हटाने में बहुत ज्यादा मदद करेगा और इससे काफी जल्दी दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ाएगा यह बहुत ही अच्छा है इसे जरूर ट्राई करें।

सवाल जवाब – पिंपल्स के दाग कैसे हटाए (how to remove pimples scars in hindi)

क्या चेहरे के दाग धब्बे हटा सकते हैं?

हां चेहरे के दाग धब्बे हटाए जा सकते हैं और ऊपर बताए गए तरीके बहुत ही असरदार हैं।

क्या पिंपल्स के निशान घर पर हटा सकते हैं?

हां पिंपल्स के निशान घर पर हटा सकते हैं ऊपर बताए गए फेस पैक बहुत ही ज्यादा असरदार है इन्हें जरूर लगाएं।

एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए?

एलोवेरा से दाग धब्बे हटाने के लिए रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

क्या पिंपल्स के निशान बेसन से ठीक हो सकते हैं?

हां पिंपल्स के निशान को बेसन और हल्दी को गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगाने से ठीक कर सकते हैं।

निष्कर्ष – पिंपल्स के दाग कैसे हटाए (how to remove pimples scars in hindi)

पिंपल्स के दाग कैसे हटाए अगर आपको यह नहीं पता था तो ऊपर आपको पांच बहुत ही असरदार तरीके बताए गए हैं इन तरीकों में से किसी भी एक तरीकों को अगर आप लगातार एक सप्ताह तक इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपके चेहरे पर कितने भी ज्यादा दाग धब्बे हैं वह दूर हो जाएंगे।

पिंपल्स के दाग मुहांसों के दाग हटाने में यह नुस्खे बहुत ज्यादा मददगार है और अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स के दाग के साथ-साथ पिंपल की भी समस्या है तो भी यह बहुत ही इफेक्टिव है सभी स्किन टाइप के लोग इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

धन्यवाद!

Leave a Comment